बस्ती। जनपद में न्यूरो रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को लंबे समय से उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। अब इस समस्या का समाधान करते हुए न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर, हरदिया चौराहा, बांसी रोड पर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। वे प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे।
डॉ. अमन सिंह ने बताया कि वे सिरदर्द, गर्दन दर्द, मस्तिष्क की नस फटना, लकवा, मस्तिष्क संबंधी नसों की समस्याएं, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी के रोग, कमर दर्द, सुनने की क्षमता में कमी तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का उपचार करते हैं।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. एस.के. गौतम ने बताया कि अब तक न्यूरो विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए लखनऊ या गोरखपुर भेजना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और परेशानी का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था।
डॉ. अमन सिंह की सेवाएं शुरू होने से अब जिले के मरीजों को अपने ही शहर में विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।