एनपीटीईएल परीक्षा में मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

Spread the love

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ऑनलाइन शिक्षण मंच एनपीटीईएल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पटल पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न उच्च स्तरीय पाठ्यक्रमों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर एलीट गोल्ड एवं एलीट सिल्वर प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लिकेशन विभाग की बीटेक की छात्रा वंशिका वार्ष्णेय ने डेटा माइनिंग फॉर डिसीजन मेकिंग पाठ्यक्रम में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके एवं मानसी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ एलीट + गोल्ड सर्टिफिकेट अर्जित किया। दोनों छात्राओं ने देश के शीर्ष 2 प्रतिशत विद्यार्थियों में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र अमित कुमार ने द जॉय ऑफ कंप्यूटिंग यूजिंग पायथन पाठ्यक्रम में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एलीट + गोल्ड सर्टिफिकेट अपने नाम किया। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स विभाग की एमबीए की छात्रा प्रगति शर्मा ने फाइनेंशियल डेरिवेटिव्स एंड रिस्क मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एलीट + सिल्वर सर्टिफिकेट अर्जित किया। प्रगति ने इस कठिन पाठ्यक्रम के शीर्ष 5 प्रतिशत विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (रिटा.), परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, स्वयं-एनपीटीईएल नोडल अधिकारी प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, एमओओसी समन्वयक शुभम शर्मा के साथ ही विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी मेधावियों को बधाई दी।

कुलपति ने कहा कि एनपीटीईएल जैसे राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवीन तकनीकी ज्ञान तथा उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान करते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षमताओं का सर्वांगीण विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *