नहर रेगुलेटर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

कोठीभार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा दिगम्बर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30) पुत्र ढोढई का शव गांव के समीप गुजरने वाली नहर पर बने रेगुलेटर पर कपड़े के सहारे लटका मिला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

मृतक अपने पीछे पत्नी बबिता (28) तथा दो पुत्र आदित्य (9) और देव (7) को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि घटना स्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *