•सीओ ने कम्यूनिटी पुलिसिंग टीम के साथ किया जनसंवाद
•समाज का हर एक नागरिक पुलिस को अपना मित्र समझे।
बस्ती। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों के साथ पुलिस के संबंधों को और अधिक मधुर बनाने के उद्देश्य से हर्रैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने कस्बे में व्यापारियों, महिलाओं व बजुर्गों के साथ जनसंवाद किया। कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम के साथ किए गए इस संवाद में सीओ ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश पर यह अभियान सर्किल क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। सीओ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात के नियमों, साइबर क्राइम से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112) के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग हर समय जनता की सहायता के लिए तत्पर है, बस जरूरत है कि लोग कानून का सम्मान करें और समाज में भाईचारा बनाए रखें। इस दौरान कम्यूनिटी पुलिसिंग टीम के सदस्यों ने लोगों को पुलिस की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और मिशन शक्ति, बहु बेटी अभियान के बारे में भी जागरूक किया।
संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम, महिलाओं व बच्चों से संबंधित संस्थाओं का भ्रमण किया। बुजुर्गों, विकलांगो, महिलाओं, अनाथ बच्चों से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछा।