मानकविहीन सड़क निर्माण का लगा आरोप, स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग।

Spread the love

मिश्रिख/सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रिख के मोहल्ला चंद्रपुर, वार्ड संख्या-21 में कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य बिना प्राक्कलन (सूचना) बोर्ड लगाए ही शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य किस ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है, किस फर्म को कार्य आवंटित किया गया है, इसकी लागत कितनी है तथा सड़क और नाली का निर्माण किस स्थान से किस स्थान तक होना है, इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार सड़क का निर्माण कराया गया तो वह कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से निर्माणाधीन सड़क एवं नाली की स्थलीय जांच कराकर गुणवत्ता की जांच कराने तथा यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *