योगेश अग्रवाल ने कपिल शर्मा के समर्थन में जारी किया बयान, लगाए गए आरोपों को बताया निराधार।

Spread the love

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति के पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सचिव योगेश अग्रवाल ने श्री कपिल शर्मा के समर्थन में बयान जारी करते हुए उनके विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।

योगेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग कथित रूप से फर्जी भगवाधारी टीम बनाकर धर्म संसद के नाम पर फेसबुक के माध्यम से कपिल शर्मा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समय-समय पर विभिन्न मुद्दों को उठाकर बयानबाजी करते हैं और स्वयं को जान का खतरा बताकर सरकार एवं प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य केवल निजी स्वार्थ की पूर्ति करना है। योगेश अग्रवाल ने ब्रजवासियों से अपील की कि वे ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

हालांकि, जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *