रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने बीते दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरह का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक के साथ चिकित्सा अधिकारी डोरीलाल सिंह, बीपीएम नवल शर्मा, डीईओ लोकेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स नीलम सिंह, रेखा सिंह एवं नरेश सिंह, स्वास्थ्य कर्मी शालिनी शर्मा तथा फिजियोथेरेपिस्ट राजेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।