अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित एक अन्य महिला घायल।

Spread the love

कोसीकलां। नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ।

जानकारी के अनुसार, रहेरा गांव, निवासी सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *