रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत पर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
श्री वर्मा ने कहा कि यह दुखद और हृदय विदारक घटना है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण इन छात्रों की जिंदगी असमय समाप्त हो गई।
दिल्ली में पहले हुए ऐसे हादसों के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को इस घटना का कारण बताया।
श्री वर्मा ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश भर के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित परिवारों को उचित सहायता उपलब्ध कराने और शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की।