गुरली रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुसी स्कॉर्पियो, दो युवक घायल।

Spread the love

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया-खड्डा रोड स्थित गुरली रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा बाजार भेजा।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो (UP 53 BM 0834) खड्डा की ओर से सिसवा बाजार जा रही थी। गुरली रेलवे क्रॉसिंग से पहले मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर खेत में चली गई। दुर्घटना में रोहित यादव (21 वर्ष) पुत्र राजवंशी यादव तथा भोला कुमार शाह (32 वर्ष) पुत्र अमरजीत शाह, दोनों निवासी सियाड़ीगढ़ मठिया, थाना मुफस्सिल, जिला सिवान (बिहार), घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *