महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है-ओम प्रकाश आर्य

Spread the love

Basti: आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष यज्ञ और सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रभक्त भामाशाह को उनके अद्वितीय त्याग के लिए उनको नमन किया गया।

कार्यक्रम के प्रेरक ओम प्रकाश आर्य ने कहा महादानी भामाशाह के महान दान और राष्ट्रप्रेम के कारण ही आज हमारा देश सुरक्षित है। जब मातृभूमि पर संकट मंडरा रहा था, तब उन्होंने अपनी सर्वस्व पूंजी महाराणा प्रताप के चरणों में सौंप दी, जिससे राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा हो सकी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की रक्षा और समाज कल्याण के लिए किया गया दान ही सर्वोपरि है।

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-नीति से भव्य यज्ञ के साथ हुआ। गरुण ध्वज पाण्डेय ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने विश्व कल्याण और राष्ट्र की उन्नति के लिए आहुतियां दीं। यज्ञ के उपरांत सुंदर भजनों के साथ सत्संग का आयोजन हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार यूनिट बस्ती के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, नितेश कुमार, अरविंद साहू, विश्वनाथ आर्य, महिमा आर्य, निशा, गणेश आर्य, राधा देवी, कृष्णा गौतम, राजेश्वरी गौतम और रिमझिम सहित भारी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *