चिकित्सक दिवस पर मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद में वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान।

Spread the love

फरीदाबाद। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ, वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट मोहन श्याम शर्मा ने मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ , तथा उनकी पूरी चिकित्सा टीम और स्टाफ को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. नीरज जैन की मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली, सटीक चिकित्सा निर्णय और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि मथुरा के कई वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा हल्के दर्द की स्थिति में एंजियोग्राफी और स्टेंट लगाने की सलाह दी गई थी, लेकिन डॉ. नीरज जैन ने गहन जांच, सटीक परामर्श और दवाओं के माध्यम से बिना स्टेंट लगाए सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन अनावश्यक इंटरवेंशन से बचते हुए मरीज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, जिससे हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

कार्यक्रम में डॉ. नीरज जैन एवं उनकी टीम के उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान, ईमानदार सेवा, आधुनिक उपचार पद्धति तथा मरीज-केंद्रित कार्यशैली की सराहना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *