गोवर्धन विधानसभा में महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों ने सपा के प्रति जताया भरोसा।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। अभियान के दौरान उन्होंने ग्राम अड़ींग, बिस्या की घड़ी, गोवर्धन कस्बा, आन्यौर तथा टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने बुजुर्गों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कई क्षेत्रवासियों ने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का समर्थन करने का भरोसा दिलाया।

युवाओं ने कहा कि उन्हें अपने भविष्य की बेहतर संभावनाएं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में दिखाई देती हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के साथ-साथ गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से भी पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *