यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 125 डीएसपी के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश; देखें पूरी लिस्ट।

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार कई जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों, रेलवे पुलिस, अभिसूचना, सतर्कता अधिष्ठान, प्रशिक्षण निदेशालय, मुख्यमंत्री सुरक्षा, साइबर क्राइम मुख्यालय तथा पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाइयों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। बड़ी संख्या में अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को कमिश्नरेट, पीएसी एवं विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, झांसी, बलिया, पीलीभीत, सोनभद्र, बुलंदशहर, हरदोई, बदायूं, कन्नौज, आजमगढ़, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, ललितपुर, मिर्जापुर, चंदौली सहित प्रदेश के अनेक जनपदों के अधिकारी शामिल हैं।

देखें जारी लिस्ट:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *