25 दिनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट, मोहल्ला चंद्रपुर के लोगों ने नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख के मोहल्ला चंद्रपुर में पिछले करीब 25 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट की खराबी की जानकारी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

वहीं, नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव से संपर्क करने पर उन्होंने जल्द ही स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण रात में अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर स्ट्रीट लाइट शीघ्र ठीक कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *