गोवर्धन में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने ग्रामीणों से किया संवाद।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ ‘गोल्डी भैया’ ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने उस्फार, सैरसां, बेरीगढ़ी, गोवर्धन कस्बा, पलंसो और जानू गांव का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

जनसंपर्क अभियान के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद कर रोजगार, शिक्षा तथा अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

इस दौरान कई युवाओं ने बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में रोजगार के बेहतर अवसर और पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता है। वहीं उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की उम्मीद व्यक्त की।

ग्रामीणों ने महेश चन्द्र शर्मा उर्फ ‘गोल्डी भैया’ का पटुका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य, प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *