नेशनल राइटिंग चैंपियनशिप में मंगलायतन के शुभम जाखड़ बने रनर-अप।

Spread the love

अलीगढ़। इंक्वेल इनोवेटर्स की ओर से आयोजित नेशनल राइटिंग चैंपियनशिप-2026 का परिणाम घोषित होने के साथ ही दो माह तक चली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंगलायतन विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के छात्र शुभम सिंह जाखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। शुभम की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता वोटिंग आधारित रही, जिसमें प्रतिभागियों की रचनाओं को प्राप्त वोटों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की रचनात्मकता, भाषा की प्रभावशीलता, विषय प्रस्तुति और लेखन शैली का मूल्यांकन किया गया, जिसे निर्णायकों और पाठकों ने खूब सराहा।

विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने बताया कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *