•डॉ. राम सुभाष वर्मा बोले- भाजपा से ऊबी जनता बदलाव के लिए तैयार।
बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा एवं रुधौली विधानसभा अध्यक्ष अनिल चौधरी के संयोजन में रविवार को परसा लालशाही में ‘हर घर संपर्क अभियान’ के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि हर घर संपर्क अभियान के माध्यम से जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ गठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेपर लीक तथा अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी की ओर गंभीरता से देख रही है। उन्होंने संगठन की बूथ स्तर तक मजबूती को आगामी चुनावों के लिए आवश्यक बताया।
रुधौली विधानसभा अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंद कुमार चौधरी, अशोक कुमार यादव, एजाज अहमद, अंकुर चौरसिया, धुव चंद चौधरी, आर.सी. शेख, अंशु यादव, सिद्धार्थ चौधरी, मुंशी, कृष्ण शंकर, विष्णु, राम सजीवन, गौतम रामपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।