आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबू जगजीवन राम।

Spread the love

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व श्रम मंत्री पूर्व कृषि मंत्री पूर्व संचार मंत्री पूर्व रेल मंत्री पूर्व वित्त मंत्री पूर्व रक्षा मंत्री एवं योजना आयोग के सदस्य रहे कांग्रेस नेता बाबू जगजीवनराम 40वें पुण्यतिथि पर कृष्णा नगर बिजली घर कैंप कार्यालय पर विजेंद्र सिंह बौद्ध के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मुख्य रूप से मौजूद रमेश सैनी महानगर अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी ने पुष्प अर्पित पर उनके जीवन की प्रमुख घटना पर प्रकाश डाला और बताया कि वे भारतीय संविधान को लागू करने में महत्व भूमिका निभाकर गए और संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचा भारत के समग्र विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता प्रवीण भास्कर विजेंद्र सिंह बौद्ध संजय कुमार बीडीसी विजय प्रकाश संदेश कुमार केंद्र सेक्टर अध्यक्ष बसपा असलम कुरैशी सौदान सिंह सरदार महेंद्र सिंह, अजय सिंह फौजी, आकाश बाबू नरेंद्र कुमार आदि ने महान नेता को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *