फिरोजाबाद। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहे ने पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के तहत गैर जनपद मथुरा से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक रवि त्यागी को थाना उत्तर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं भगवत सिंह को थाना जसराना तथा जसवीर सिंह को थाना नसीरपुर का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।