भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते मथुरा में 9 जुलाई को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद।

Spread the love

फरह। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मथुरा। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी परिषदीय एवं सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड) के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई को इन कक्षाओं के सभी शैक्षणिक कार्य पूर्णतः स्थगित रहेंगे। आदेश का पालन जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश के बावजूद संचालित पाया जाता है अथवा आदेश की अवहेलना के कारण कोई अप्रत्याशित घटना घटित होती है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। ऐसे मामलों में प्रचलित नियमों के तहत कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *