मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

Spread the love

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा वन स्टॉप सेंटर टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19 एवं सामान्य) तथा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, एचईडब्ल्यू (हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) के अंतर्गत कार्मिकों की नियुक्ति तथा वन स्टॉप सेंटर यूनिट-प्रथम एवं यूनिट-द्वितीय की कार्यप्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, संयुक्त निदेशक अभियोजन के प्रतिनिधि, क्षेत्राधिकारी सदर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के प्रतिनिधि, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक श्रमायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कौशल विकास अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *