मथुरा में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का ऐतिहासिक स्वागत, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी के प्रथम मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यमुनापार स्थित लक्ष्मीनगर तिराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के जयघोष गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

स्वागत समारोह के उपरांत लोधी भाजपा जिला कार्यालय, पुष्पांजलि पहुंचे, जहां महानगर एवं जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई वहीं
बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ कार्य करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा और यही भाजपा की निरंतर सफलता का मूल मंत्र है।

वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश महामंत्री विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर ही आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया है।

वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई गति मिलेगी । कार्यक्रम का संचालन संचालन कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर बृज क्षेत्र महामंत्री नागेश मिश्रा विधायक पूरन प्रकाश सिंह मेघ श्याम सिंह विद्यान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बन्धु पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर सत्यपाल चौधरी ज्ञानेंद्र राणा विनीत शर्मा रामकिशन पाठक संजय शर्मा ललित गौतम सुरेंद्र सिंह प्रधान जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मनोज सौनोठ दीपक गोला अंकुर गुर्जर कल्पना गर्ग सुनीता उपाध्याय पूजा चौधरी पूनम वाल्मीकि प्रणय पाराशर विजय शर्मा अमित पाठक नितिन चतुर्वेदी धर्मेश नौहवार नितिन कौशिक लोकेश तायल जितेंद्र वार्ष्णेय हाकिम सिंह टीटू लोकेश निषाद प्रकाश गौड़ सुनील तरकर करतार सिंह कान्हा शर्मा सतेंद्र सिरोही अजय सिंह राजावत राजू चौधरी योगेश आभा यज्ञ दत्त कौशिक जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर अनीश वर्मा पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद संजय यादव विकास दिवाकर संत कुमार शर्मा बादल शर्मा सौरभ चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *