•नवागत खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत और विदाई का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुहाँ के प्रतिनिधिमण्डल ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर व विभिन्न शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। साथ ही पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी व वरिष्ठ डायट प्रवक्ता प्रयागराज कैलाश प्रसाद शुक्ला का विदाई सम्मान समारोह भी किया गया।

जिसमें नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, खण्ड विकास भूदेव प्रसाद लवानिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी राया दिनेश चंद त्रिपाठी का भी स्वागत किया गया। नवागत खण्ड विकास अधिकारी भूदेव प्रसाद लवानिया द्वारा परिषदीय विद्यालयों में सफाई कर्मियों को सफाई कार्य करने के लिए पत्र जारी करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण सिंह, महामंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज पोइया, रूबी चौहान, रेखा दीक्षित, राजीव सारस्वत, राकेश कुमार, मुकेश सिंह सिसोदिया, वेदप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र, रिषि कुमार सक्सेना, सुनील कुमार, लोकेश, प्रहलाद, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक हरिओम शर्मा ने किया।