पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग ने अजय कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग की ओर से शुक्रवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) अजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में होने पर यह समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय ने श्री सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली तथा संगठन में पारदर्शिता और सतर्कता की संस्कृति को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने पूरे कार्यकाल में धैर्य, ईमानदारी और तथ्यपरक कार्यशैली के साथ अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी के सहयोगपूर्ण और प्रेरणादायी व्यवहार की प्रशंसा की।

समारोह के अंत में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तुषार कान्त पाण्डेय ने अजय कुमार सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *