श्रीगंगानगर घटना पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग।

Spread the love

मथुरा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्ष की मासूम बेटी के साथ हुई हैवानियत के विरोध में मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर एवं मौन धारण कर मासूम बेटी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए तुरंत न्याय दिलाने की मांग की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली हैवानियत की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है पांच दिनों तक 32 दरिंदों ने रेप किया गया। 13 साल की स्कूल जाने वाली मासूम बच्ची घर से निकली ई रिक्शा ड्राइवर द्वारा चंद रुपयों के लालच में होटल मालिकों को बेचा गया। होटल में जो दरिंदगी बच्ची के साथ हुई पुलिस को या होटल कर्मचारी या किसी और को भनक तक नहीं लगी यदि किसी एक ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई होती अपराधी भी पकड़े जाते और बच्ची भी सुरक्षित बची रहती।

आज किसी भी धर्म जाति या समाज की लड़कियां सुरक्षित नहीं है। जब तक समाज का डर और कानून का डर नहीं होगा तब तक ऐसे अपराध कम नहीं होंगे। यह सिर्फ एक बच्ची के साथ नहीं पूरे समाज और इंसानियत के साथ हुआ जुल्म है हम मांग करते हैं कि रिक्शा चालक होटल ओनर मैनेजर सहित 32 आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पास्को और गैंगरेप के तहत बिना देरी के सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक फांसी की सजा दी जाए जिससे मासूम बेटी को न्याय मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। इस मौके पर सर्वश्री पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा आदित्य तिवारी ललिता देवी रूपा लवानिया गीता दिवाकर अनाम धन्य तिवारी महेश चौबे जिलानी कादरी रमेश कश्यप संदीप चौधरी हर्ष चौरसिया योगेश यादव पुनीत बघेल अबरार कुरैशी अमित राज दुर्गेश बघेल रूपेश धनगर लक्ष्य गौड़ गौरांग अग्रवाल अनवर फारुकी पूरन सिंह अनिल खरे केशव मित्तल लक्ष्मी नारायण संजय भारद्वाज ललित शर्मा अभय प्रताप सिंह बलवीर सिंह योगेश बघेल रंजना देवी मंजू देवी गुड्डी देवी गोपाल एडवोकेट दिलशाद राजेश कुमार सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *