बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 17वीं बैठक संपन्न।

Spread the love

मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृंदावन की 17वीं बैठक लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।

बैठक में मंदिर प्रबंधन एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति के सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा विकास कुमार, मुंसिफ/सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट एवं सदस्य सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार सहित राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी, तथा शयनभोग समूह से गोपेश गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *