बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 17वीं बैठक सम्पन्न, विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा।

Spread the love

मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन की 17वीं बैठक बीते गुरुवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन, वृन्दावन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।

बैठक में समिति के सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा विकास कुमार, मुंसिफ/सिविल जज मथुरा प्रत्यूष आनन्द मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट एवं सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (आगरा) की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंदिर के राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी, तथा शयनभोग समूह से गोपेश गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी ने भी बैठक में भाग लिया।बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *