•एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने बेटियों के साथ किया पौधरोपण, जैत के ड्रेनेज सिस्टम और जयकुंड नाले के सुधार का भी उठाया मुद्दा।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थल जयकुंड की तलहटी में अहिल्याबाई होलकर मार्ग पर ‘आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली’ अभियान के तहत ‘लाडली वन’ की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह एवं जैत की बेटियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लाडली बेटियों द्वारा स्थापित यह लाडली वन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि जैत क्षेत्र में धार्मिक एवं कृषि आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यहां ब्रज के पौराणिक एवं विशिष्ट वृक्षों जैसे द्रोण कदंब, तमाल, पीलू और पलाश सहित अन्य प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है, जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे और क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नई दिशा देंगे।
खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ने उपस्थित लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, विलेज कोऑर्डिनेटर (ग्रामीण पर्यटन) एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश बृजवासी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) लतेश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) मुकेश कुमार पाल, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) शिवनेश पचौरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशन सिंह, लवी बंसल, हरेन्द्र सिंह, चंद्रपाल यादव, बीरेन्द्रपाल, प्राची कोठारी, कृष्ण मुरारी, कंसल्टिंग इंजीनियर विकास यादव, पंचायत सहायक मोनिका, अनीता राठौर, रंजना बंसल, अनीता चौधरी, जय श्रीकृष्ण उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत लतेश शर्मा ने किया।
मंच से उठाया ड्रेनेज और जयकुंड नाले का मुद्दा
लाडली वन स्थापना दिवस के अवसर पर एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मंच से विकास विभाग के अधिकारियों के समक्ष जैत के ड्रेनेज सिस्टम एवं जयकुंड नाले की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन विकास को भी गति मिल सके।