डीएम ने तहसील मांट के विकास खंड नौहझील के अंतर्गत बघर्रा गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

Spread the love

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील मांट के विकास खंड नौहझील के अंतर्गत बघर्रा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गर्मी एवं वर्षा/बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंश को गर्मी से बचाव के उपायों तथा वर्षा के दौरान विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं, रख-रखाव और गौवंशों की देखभाल की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरा-चारा, भूसा भंडारण और पोषण की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गौवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की गई। जिलाधिकारी ने गौवंशों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि बीमार गौवंशों को तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने गौशाला प्रबन्धकों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक हरा-चारा गौवंशों को दिया जाए। वर्षा से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर, खण्ड विकास अधिकारी नौहझील सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *