मिश्रिख के वार्ड-21 में दिनभर गुल रही बिजली, उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख नगर के मोहल्ला चंदूपुर, वार्ड संख्या-21 में सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे दिन बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय उन्होंने कई बार मिश्रिख पावर हाउस के संबंधित अधिकारियों, जेई संतोष तथा एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।

क्षेत्र में समाचार संकलन के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात से ही बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और दिनभर आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार बिजली न मिलने से आमजन को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में सुभाष यादव, रमेश यादव, दीपक त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, शांति स्वरूप यादव तथा लल्लू शुक्ला सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब लोगों की नजर जिला प्रशासन पर है कि वह मामले का संज्ञान लेकर बिजली विभाग से आवश्यक कार्रवाई कराता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *