केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद में प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में शासन को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक जानकारियां जुटाना था।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के निर्माण बाबू गोरख प्रसाद यादव, पालिका के कर्मचारी, संबंधित सभासद तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।