रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्री जगन्नाथ रथयात्रा-2026 के आयोजन को लेकर मंगलवार, 14 जुलाई को इस्कॉन कृष्ण नगर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे इस्कॉन कृष्ण नगर (दीपा नृसिंह होम के निकट) में होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रेस वार्ता के दौरान श्री जगन्नाथ रथयात्रा-2026 की रूपरेखा, यात्रा मार्ग, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आयोजन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी।
आयोजन समिति ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर कार्यक्रम का समाचार संकलन एवं प्रकाशन करने का अनुरोध किया है। आयोजकों का कहना है कि मीडिया का सहयोग इस भव्य धार्मिक आयोजन को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।