रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पैठा गांव पहुंचकर एक शोकाकुल परिवार में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।






इसके पश्चात गोल्डी भैया ने सैदा एवं अरहेरा गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया तथा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त किया, वहीं बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। गोल्डी भैया ने कहा कि जनता का लगातार मिल रहा स्नेह, विश्वास और सहयोग समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और विकास, सामाजिक न्याय तथा जनहित की नीतियों को नई गति मिलेगी।