उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनीं कविता चौधरी, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में खुशी की लहर।

Spread the love

बस्ती। शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज, बस्ती की प्राणी विज्ञान विभाग की शोध छात्रा कविता चौधरी का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर महाविद्यालय एवं जनपद में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कविता चौधरी की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास व्यक्त किया गया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए महाविद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।

इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन की संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. रीना पाठक, संयोजक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गा दत्त पाण्डेय, सह-संयोजक डॉ. शाश्वत शरद (विदेश), अनीता सिंह एवं सुरेन्द्र पाण्डेय, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष नितिन सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव रुचि पाण्डेय एवं रवि शंकर शुक्ल तथा कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र सिंह राणा, रवि पाण्डेय, वीरेन्द्र मिश्र, डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी, आलोक पाण्डेय, दिव्य कुमार श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय, डॉ. महेन्द्र कुमार गुप्ता, आभा सिंह और डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव ने कविता चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण सेवाकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *