रिपोर्ट: विजय नागपाल।
वृन्दावन। श्रीधाम वृन्दावन स्थित पुरानी कालियादह के निकट काठिया बाबा आश्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यास का विस्तार करते हुए नई राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संत दिनेश फलाहारी जी महाराज एवं महंत चंद्रमोहन दास काठिया बाबा के सानिध्य में सौम्या सनातनी को राष्ट्रीय मंत्री तथा वशिष्ठ मुनि तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अश्विनी कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामला वर्तमान में प्रयागराज हाईकोर्ट में विचाराधीन है और संगठन को न्यायालय की प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने बताया कि न्यास जन-जागरण अभियान के माध्यम से सनातन समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है।
बैठक के उपरांत स्थानीय सनातन समाज की ओर से नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया गया।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर गौ क्रांतिकारी भागवताचार्य भागेन्द्र व्यास शास्त्री जी महाराज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा, सुमित शास्त्री, कन्हैया कौशिक सहित अनेक संत, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।