Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने महंत संजय दास, संतों ने जताया हर्ष

    अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने महंत संजय दास, संतों ने जताया हर्ष

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 5, 2026

    -बड़े भक्तमाल मंदिर में स्वागत व अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन।

    अयोध्या। हरिद्वार में आयोजित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महंत संजय दास को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर शनिवार को अयोध्या के बड़े भक्तमाल मंदिर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बड़े भक्तमाल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास ने की। इस अवसर पर संतों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए महंत संजय दास को शुभकामनाएं दीं।

    जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य, निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव सत्यदेव दास, महंत डॉ. महेश दास, जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महंत उपेंद्र दास, श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास, शिवम श्रीवास्तव ने संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज को अंगवस्त्र भेंट किया और माला पहनकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर महंत संजय दास ने संतो को आश्वासन देते हुए कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश के सभी 13 अखाड़ों की सर्वाेच्च संस्था है और संत समाज की गरिमा, अनुशासन तथा परंपराओं की रक्षा परिषद की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि कुंभ मेलों के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। वैष्णव संप्रदाय की चरण पादुकाओं की स्थापना के लिए आवश्यक अस्थायी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग भी प्रशासन से की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि संतों के वेश में कोई भी व्यक्ति अनुचित आचरण करेगा तो उसके विरुद्ध अखाड़ा परिषद आवश्यक कार्रवाई करेगी। श्रीराम मंदिर से जुड़े प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले परिषद की ओर से कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

    अध्यक्षीय संबोधन में महंत डा अवधेश कुमार दास ने कहा कि महंत संजय दास का अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनना अयोध्या और वैष्णव परंपरा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि धर्म सम्राट पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के कार्यकाल को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है और विश्वास है कि महंत संजय दास जी भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे।

    जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य  महाराज ने कहा कि धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महत्व को बताया था आज महंत संजय दास महाराज को प्रवक्ता पद मिला है निश्चित रूप से परिषद और प्रभावी ढंग से काम करेगा लोग उसको जानेंगे।

    महंत डॉ महेश दास ने कहा कि हनुमानगढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे जब-जब हनुमानगढ़ी के संत को किसी बड़े पद पर रखा गया है तो उसकी गरिमा बड़ी है हमारे प्रवक्ता भी अयोध्या की गरिमा को आगे बढ़ाएंगे।

    जगद्गुरु स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज ने कहा कि धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के शिष्य को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे अयोध्या के लिए सम्मान की बात है।महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि महंत संजय दास सदैव सनातन धर्म, वैष्णव परंपरा और संत समाज के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं तथा नई जिम्मेदारी में भी उसी समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर दर्जनों संतों महंतों ने अपनी बात रखी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleफर्जी कॉल लेटर से चयनित रिक्रूट बनकर पहुंचा युवक: आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में पकड़ाया, FIR दर्ज
    Next Article चंपत राय के समर्थन में उतरा संत मंडल; कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20261

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। नंदगाँव। विश्व प्रसिद्ध नंद बाबा मंदिर में शुक्रवार को प्राचीन सनातन परंपरा…

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202620

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.