Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » चंपत राय के समर्थन में उतरा संत मंडल; कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं।

    चंपत राय के समर्थन में उतरा संत मंडल; कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 5, 2026

    अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढावा चोरी विवाद को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से 48 घंटे पहले शनिवार को गोलाघाट स्थित हजारा मंदिर में अयोध्या के प्रमुख संतों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में आवाज उठाई। संतों ने कहा कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं है और ट्रस्ट को उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करना चाहिए।

    संतों ने कहा कि चंपत राय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, सनातन धर्म और श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए समर्पित किया है। ऐसे स्वयंसेवक पर बिना जांच पूरी हुए आरोप लगाना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोष की सुरक्षा और निगरानी उनकी जिम्मेदारी थी। यदि दायित्वों का निर्वहन नहीं हुआ है तो जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    वशिष्ठ पीठाधीश्वर हिंदू धाम के महंत राघवेशदास वेदांती ने कहा कि चंपत राय ने श्रीराम मंदिर आंदोलन को मजबूत करने, संतों को एकजुट करने और मंदिर निर्माण के हर चरण की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सनातन समाज की छवि प्रभावित हुई है, लेकिन बिना जांच पूरी हुए चंपत राय को दोषी ठहराना गलत है।

    बावन मंदिर के महंत वैदेहीवल्लभ शरण महाराज ने कहा कि राम मंदिर के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले चंपत राय पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक इस प्रकार का कार्य नहीं कर सकता।

    विद्या कुंड आश्रम के महामंडलेश्वर प्रेमशंकर दास ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म और श्रीराम मंदिर को बदनाम करने की साजिश के तहत चंपत राय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की जवाबदेही तय होनी चाहिए तो वह कोषाध्यक्ष की है।

    राम कचेहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास ने कहा कि एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी को उसकी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पहले चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार करना उचित नहीं होगा।

    बधाई भवन के पीठाधीश्वर महंत राजीवलोचन शरण महाराज ने कहा कि एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। तब तक चंपत राय को निर्दाेष मानते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

    साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने भी कहा कि निर्दाेष व्यक्ति को नहीं फंसाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करे और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रेसवार्ता में महंत हरिमोहन शरण, स्वामी दिव्यानंद शास्त्री सहित अयोध्या के कई संत उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने महंत संजय दास, संतों ने जताया हर्ष
    Next Article बंद घरों में चोरी करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार; लाखों के जेवरात और नकदी बरामद।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202613

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.