Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस समेत तीन रेल सेवाओं का शुभारंभ, शाहजहांपुर तक बढ़ा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार।

    टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस समेत तीन रेल सेवाओं का शुभारंभ, शाहजहांपुर तक बढ़ा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 7, 2026

    बरेली। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा अजय टम्टा के साथ वर्चुअल माध्यम से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

    इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा को शाहजहांपुर तक बढ़ाए जाने से क्षेत्रीय यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

    रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे में व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37 हजार किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं तथा रेलवे का लगभग 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के 12 हजार नए कोच तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से चार हजार कोच पहले ही ट्रेनों में लगाए जा चुके हैं। त्योहारों और ग्रीष्मकाल के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन का भी विस्तार किया गया है।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक एकता का मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा कि इससे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन आसान होगा तथा स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस के संचालन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि नई रेल सेवाओं से विशेष रूप से सिख श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और वे अब सीधे तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड तक यात्रा कर सकेंगे।

    केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने वाला निर्णय बताया, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि नई ट्रेन सेवाओं से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने पीलीभीत से अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की आवश्यकता भी उठाई।

    पीलीभीत के सांसद मिथलेश कुमार ने भी नई रेल सेवाओं और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन के शाहजहांपुर तक विस्तार पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया।
    समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडिजिटल प्रशिक्षण से सशक्त होंगे बूथ, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : हरिशंकर राजू यादव
    Next Article स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में निकली जागरूकता रैली, नामांकन बढ़ाने का लिया संकल्प।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    बस्ती मंडल

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 202613

    •चकमार्ग की पैमाइश व राजस्व रिपोर्ट को लेकर मामला गरमाया, शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र जांच और…

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    Most Popular

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202613

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.