Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » डिजिटल प्रशिक्षण से सशक्त होंगे बूथ, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : हरिशंकर राजू यादव

    डिजिटल प्रशिक्षण से सशक्त होंगे बूथ, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : हरिशंकर राजू यादव

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 7, 2026

    •डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के तहत भाजपा ने प्रशिक्षित बूथ अध्यक्षों को वितरित किए प्रमाण-पत्र।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत महानगर के सभी 12 मंडलों में बूथ अध्यक्षों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले बूथ अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें संगठनात्मक दायित्वों के प्रति और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।

    धौली प्याऊ मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले बूथ अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।श्रद्धांजलि सभा को महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएगा। इससे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जनसंपर्क मजबूत होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। डिजिटल प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक दक्षता बढ़ेगी और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

    जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की अखंडता के प्रबल समर्थक थे। वे एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था के घोर विरोधी थे। वर्ष 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक आधार बना। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई को कोलकाता के एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् परिवार में हुआ था तथा वर्ष 1934 में मात्र 33 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। वर्ष 1953 में उनका निधन रहस्यमय परिस्थितियों में हुआ।

    कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष गौड़ ने किया।

    इस अवसर पर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, हर्ष गौड़, धर्मेश नौहवार, विनोद भारद्वाज, विजय शर्मा, ललित अग्रवाल, बृजेश अहेरिया, विशाल गुप्ता ,नितिन चतुर्वेदी, राकेश तोमर ,अभिषेक चतुर्वेदी,सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमहर्षि दधीचि की तपोभूमि पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत।
    Next Article टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस समेत तीन रेल सेवाओं का शुभारंभ, शाहजहांपुर तक बढ़ा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.