खलीलाबाद में टैक्सी स्टैंड के लिए 9 स्थान नामित, निर्धारित स्थलों से ही संचालित होंगे वाहन।

Spread the love

संत कबीर नगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के निर्देशन में पालिका क्षेत्र के अंतर्गत टैक्सी एवं अन्य वाणिज्यिक वाहनों के संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थानों को अधिकृत टैक्सी स्टैंड के रूप में नामित किया गया है। अब वाहन निर्धारित स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे तथा वहीं से अपने गंतव्य के लिए संचालित होंगे।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश संख्या 01/न०पा०प०/टैक्सी स्टैंड/2026-27 दिनांक 10 मई 2026 के अनुसार निम्न स्थानों को टैक्सी स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया है—

  1. मेंहदावल रोड, पीडब्ल्यूडी मंदिर के निकट।
  2. बस्ती रोड स्थित एनएच ओवरब्रिज के नीचे, वैष्णव मंदिर के दक्षिण पोखरे के बगल में नेदुला के पास।
  3. गोरखपुर रोड स्थित एनएच ओवरब्रिज के नीचे, बगहिया चौराहे के निकट।
  4. मुखलिसपुर रोड टैक्सी स्टैंड, विधियानी मोड़ के पास।
  5. बैंक चौराहा, मोती चौराहा शौचालय के निकट।
  6. बंजरिया रोड।
  7. रेलवे स्टेशन के सामने।
  8. पुरानी सब्जी मंडी पुलिया के पास।
  9. बरदहिया बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थल जहां वाहन खड़े किए जाते हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित टैक्सी स्टैंडों का ही उपयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *