सफलतापूर्वक जनगणना करने पर अधिशाषी अधिकारी ने दिया प्रशस्ति पत्र।

Spread the love

संत कबीर नगर। नगर पंचायत मगहर के विभिन्न वार्डों में लगाये गए जनगणना करने वाले जनगणकों को उनके सफलतापूर्वक कार्य करने पर अधिशाषी अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने प्रशस्तिपत्र/प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने जनगणना में लगे सभी जनगणकों की सराहना करते हुये उनके सफलतापूर्वक कार्य को अंजाम देने के लिये बधाई दी है।

साथ ही कहा कि इस उमस भरी धूप में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये उनकी तथा उनके घरों की गणना करना वास्तव में एक कठिन कार्य है।जिसे लगभग सभी गणकों ने इसे बखूबी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। वे वाकई में बधाई के पात्र हैं। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

उन्होंने जनगणना में लगे रामकुंवर मौर्य,राजेश कुमार चंद,गौरव यादव,बीरेंद्र यादव,योगेंद्र कुमार,मनीष कुमार बर्मा,डाक्टर दिनेश श्रीवास्तव, डाक्टर अष्टभुजा चौधरी,अशोक गुप्ता,नेहा राय आदि को प्रशस्तिपत्र/प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, लिपिक संजय दूबे, सभासद अवधेश सिंह, अहमद अली,पूर्व सभासद परवेज कौसर, धीरज मिश्र,पूर्व सभासद शाहिद परवेज, सभासद अतुल श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *