-सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएनजी ज्वेलर्स के शोरूम का किया उद्घाटन
अयोध्या। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं और रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने रामपथ स्थित रिकाबगंज पुलिस चौकी के बगल में पीएनजी ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया।
इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या देश के करोड़ों लोगों के हृदय में एक विशेष स्थान रखती है। यहाँ पीएनजी ज्वेलर्स के नए स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। ज्वेलरी हमारी परंपराओं, शादियों और परिवार के साथ मनाए जाने वाले खास पलों से जुड़ी हुई है। मैं अयोध्या में पीएनजी ज्वेलर्स की टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।
देश के अग्रणी राष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड पीएनजी ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए रामनगरी अयोध्या में नए स्टोर का शुभारंभ किया। यह पीएनजी ज्वेलर्स का देशभर में 81वाँ और उत्तर प्रदेश में पांचवाँ स्टोर है। इससे पहले लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में ब्रांड अपने स्टोर शुरू कर चुका है।
उत्तर प्रदेश के ग्राहकों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद कंपनी ने अयोध्या में भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध कराए हैं, जिससे स्थानीय ग्राहकों को ब्रांड की पेशकशों तक आसानी से पहुँच मिल सकेगी। इस नए स्टोर का उद्घाटन सांसद और हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया।
रिकाबगंज महिला पुलिस स्टेशन के नजदीक स्थित यह स्टोर अयोध्या के ग्राहकों को पीएनजी ज्वेलर्स के विविध ज्वेलरी कलेक्शन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और विश्वसनीय ग्राहक सेवा का अनुभव अपने शहर में ही उपलब्ध कराएगा।
यह अवसर ‘राम कथा’ के शुभारंभ का भी साक्षी बना। ‘राम कथा’ रामायण तथा अयोध्या की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित एक विशेष संग्रह है। कंगना रनौत द्वारा लॉन्च किए गए इस कलेक्शन को शुरुआती चरण में उत्तर भारत के पीएनजी स्टोर्स में पेश किया जा रहा है। जल्द ही इसकी उपलब्धता का विस्तार देशभर के सभी पीएनजी ज्वेलर्स स्टोर्स तक किया जाएगा।
स्टोर में सोने, हीरे, टेम्पल ज्वेलरी और ब्राइडल ज्वेलरी की विस्तृत रेंज पेश की गई है। ये कलेक्शन विवाह समारोहों, त्योहारों और रोजमर्रा की जिंदगी में पहनने के लिए उपयुक्त हैं। ग्राहक यहाँ सप्तम, कथा, प्रथा, ईना और पोल्मी जैसे पीएनजी ज्वेलर्स के लोकप्रिय कलेक्शन देख सकते हैं। इन आभूषणों के डिजाइन स्थानीय ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में अयोध्या देशभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपने मंदिरों, त्योहारों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के कारण आकर्षित करती है। शहर में विवाह, त्योहारों और पारिवारिक उत्सवों में आभूषणों का विशेष महत्व है। नया स्टोर पीएनजी ज्वेलर्स को स्थानीय ग्राहकों के और करीब लाने के साथ उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
स्टोर के शुभारंभ के अवसर पर ब्रांड ने सीमित अवधि के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए हैं। इनके तहत सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ये ऑफर 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेंगे।
त्योहारी मौसम के उत्साह को और बढ़ाते हुए, पीएनजी ज्वेलर्स पहली बार अपने ब्रांड एंबेसेडर्स माधुरी दीक्षित-नेने और रणबीर कपूर को एक विशेष फेस्टिव टेलीविजन कमर्शियल में साथ लेकर आया है। यह अभियान एक महत्वपूर्ण अवसर को दर्शाता है, जिसमें बॉलीवुड के दो सबसे प्रतिष्ठित सितारे परंपरा, शालीनता और समकालीन आकर्षण के उत्सव के लिए पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित सहयोग पीएनजी ज्वेलर्स की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसके तहत वह अपनी लगभग दो शताब्दियों पुरानी विरासत को उपभोक्ताओं की नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “अयोध्या में स्टोर शुरू करना हमारे लिए खुशी का एक विशेष अवसर है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में ग्राहकों से हमें उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है और अब अयोध्या तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों के और करीब पहुँचकर हमें खुशी हो रही है। हम यहाँ के परिवारों के विवाह समारोहों, त्योहारों और जीवन के खास अवसरों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। पीढ़ियों से चली आ रही विरासत, विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी की परंपरा को आगे बढ़ाते रहना हमारा उद्देश्य है।”


