रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने मंदिरों की संपत्ति को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला थाना गोविंद नगर क्षेत्र के किशोरी नगर स्थित हनुमानगढ़ी टीला का है।
आज सैनी समाज के लोगों ने संतोष सैनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को ज्ञापन एवं शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूमाफिया मनीष चतुर्वेदी एवं अन्य अज्ञात अपराधियों ने गिरोह बनाकर संगठित रूप से हनुमानगढ़ी टीला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने का प्रयास किया और फर्जी पट्टा बनवाकर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की।
व ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं की जान-माल की रक्षा और भूमाफियाओं पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मौके पर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि “अब तक लोग मंदिरों में चंदा चोरी करते थे, लेकिन अब तथाकथित भक्त और धर्म के ठेकेदार मूर्ति चोरी और मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने पर उतर आए हैं। जमीन पर कब्जा करने के लिए भगवान भी उनकी निजी संपत्ति और जागीर बन गए हैं। ज्ञापन देने के दौरान समस्त क्षेत्रवासियों ने भूमाफियाओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और एक स्वर में तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शन के दौरान रमेश चंद सैनी, राजकुमार, नवरत्न, श्यामलाल, हरि सिंह, सुखदेव, दोजी ,बाबा गोखले सैनी, किशन सैनी, अनु सनी, लीला सैनी, चंदन सिंह पाल, आशुसैनी, ओम प्रकाश सैनी, आशीष सैनी, संतोष सैनी, दीपक सैनी, कृष्ण सैनी, हर प्रसाद, श्याम सुंदर सैनी, हरगोविंद सैनी, भूपेंद्र सैनी बबलू सैनी आदि उपस्थित रहे।


