कोसी खुर्द / मथुरा। मथुरा जिले की राजनीति में उस समय चर्चा तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी के युवा नेता और गोवर्धन विधानसभा से संभावित प्रत्याशी महेश शर्मा उर्फ गोल्डी के पूज्य पिताजी के स्वर्गवास के बाद उनकी रस्म पगड़ी और ब्राह्मण भोज का विशाल घरा भंडारा भदौरिया कॉलेज, कोसी खुर्द में आयोजित किया गया।
इस एक सामाजिक कार्यक्रम ने राजनीतिक ताकत का एहसास करा दिया। मथुरा जनपद की *पांचों विधानसभाओं – मथुरा, गोवर्धन, छाता, मांट और बलदेव* से सैकड़ों गांवों के लोग इस रस्म पगड़ी में शामिल होने पहुंचे।
कैसा रहा कार्यक्रम?
आयोजकों के अनुसार पिछले 2-3 दिन से भंडारे की तैयारी चल रही थी। मौसम खराब होने के बावजूद गिरिराज जी महाराज की कृपा से सारी व्यवस्था टॉप क्लास रही। भदौरिया कॉलेज का पूरा परिसर लोगों से खचाखच भरा रहा। अनुमान के मुताबिक लगभग 80 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी, वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता, माताएं, बहनें, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण कर महेश शर्मा गोल्डी को आशीर्वाद दिया।
कौन हैं महेश शर्मा उर्फ गोल्डी?
महेश शर्मा उर्फ गोल्डी पिछले 4-5 सालों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुख हो या दुख, हर परिवार में वह व्यक्तिगत रूप से पहुंचते हैं। इसी वजह से लोग उन्हें गोल्डी भैया / गुड्डू भैया के नाम से प्यार से बुलाते हैं। कोसी खुर्द, कोसी कलां, छाता, गोवर्धन सहित पूरे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है।
2027 के चुनाव को लेकर क्या बोली जनता?
भंडारे में आए लोगों से जब पूछा गया कि क्या 2027 में गोल्डी भैया चुनाव लड़ेंगे, तो लोगों ने एक स्वर में कहा –
“समर्थन तो पब्लिक का पूरा है। इतनी दूर-दूर से पब्लिक का आना ही उनकी लोकप्रियता का सबूत है। हमारे क्षेत्र से 90 प्रतिशत समर्थन गोल्डी भैया को है। अगर इसी तरह प्यार बना रहा तो 2027 में गोवर्धन की जनता उन्हें विधायक बनाकर भेजेगी और समाजवादी पार्टी का खाता गोवर्धन से खुलेगा।”
लोगों का कहना है कि पगड़ी रस्म के बहाने ऐसा लगा जैसे पूरे जिले का सम्मेलन हो गया हो। ये सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि जनता का आशीर्वाद समारोह बन गया।
फिलहाल भदौरिया कॉलेज में हुए इस घरा भंडारे की चर्चा पूरे मथुरा जिले में जोरों पर है।


