मथुरा। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की तैनाती का रोस्टर जारी किया गया है।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार, जिलाधिकारी मांट तहसील में जनशिकायतें सुनेंगे, जबकि मुख्य विकास अधिकारी सदर तहसील (मथुरा) में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन छाता तहसील, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महावन तहसील तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे गोवर्धन तहसील में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


