•नए पदाधिकारियों का निर्वाचन, जन-जन तक सेवा पहुंचाने का लिया संकल्प
मड़िहान, मिर्जापुर। विकास खण्ड मड़िहान के अंतर्गत ग्राम चीखड़िया में शनिवार को जनसेवा मिशन के तत्वावधान में जनसेवा मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में तेजी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के क्रम में पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया गया। जिसमें मुख्य समिति के अध्यक्ष पद पर श्री अमित कुमार एवं श्री रोहित कुमार को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वहीं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री अशोक कुमार एवं श्री पारसनाथ जी को सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित साथी पूरी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने में तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंत में सभी जनसेवा मित्रों ने “जनसेवा, सामाजिक समरसता और जन-जन का सम्मान” के संकल्प को दोहराया।


