•क्षेत्र की खुशहाली के लिए दिव्या मित्तल ने टेका मत्था, बोलीं – आस्था केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान।
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गड़बड़ा धाम में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला। दिव्या मित्तल गड़बड़ा धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने माँ शीतला के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में माथा टेककर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। गड़बड़ा धाम में दर्शन के बाद दिव्या मित्तल महुगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात की।
इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा कि गड़बड़ा धाम और महुगढ़ी जैसे आस्था के केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत हैं। ये स्थल हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और यहां आकर नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा मिलती है। ऐसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि माँ शीतला और बजरंगबली के आशीर्वाद से मीरजापुर में सुख-शांति और विकास का मार्ग और प्रशस्त होगा। दर्शन के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।


