•देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खोले रखें जगह-जगह अग्रबंधुओ ने किया स्वागत
मथुरा। कान्हा की नगरी महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठी। महाराजा अग्रसेन की जय, जबतक सूरज चाँद रहेगा अग्रसेन तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान था। नरसी विहार मंडी समिति से भव्य श्री अग्रसेन शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। श्री अग्रवाल मंडल ;रजि. कृष्णा नगर द्वारा आयोजित अग्रसेन महोत्सव के अन्तर्गत आकर्षक ढंग से संजी-संवरी शोभायात्रा विभिन्न बैण्ड बाजों की धुन के साथ नगर से निकली तो पूरा वातावरण धार्मिकमय हो गया।

सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि अग्रसेन महाराज की झांकी पर श्री संतोष सिंघल अग्रसेन स्वरूप में सभी बन्धुओं को आर्शीवाद देरहे थे। स्थान-स्थान पर महाराजश्री की आरती तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 18 राजकुमारों तथा तीन देवियों, गणेश जी हनुमान जी व शिव जी का भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर उपहार भेंट किए गए।
शोभायात्रा कृष्णा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई मुकुंद रिजॉर्ट गोवर्धन चौराहा पहुंची जहां सभी अतिथियों, संरक्षकों, पदाधिकारीयों ,वरिष्ठों तथा सहयोगियों का सम्मान किया गया सम्मान । तथा महिला शक्ति द्वारा आयोजित कलश यात्रा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रि सहभोज के साथ हुआ।
शोभायात्रा में वेद प्रकाश उर्फ संजू लाला, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, डा के एम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल घी वाले, नरेश अग्रवाल, नवीन इंटरनेट, तरुण मंगला,गणेश अग्रवाल पार्षद, गोविंद अग्रवाल, दीपक उस्फार, कृष्ण कांत बेरीवाल, अजयकांत गर्ग,राजीव अग्रवाल फ्रूटी वाले, बंटी बिंदल, कालीचरण पत्रकार, राजकुमार मुरसान, शैलू गर्ग, पीयूष जैन, राजेश अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल,यश अग्रवाल , तुषार अग्रवाल,बादल अग्रवाल, मनीष मित्तल ,नीरज सिंघल सहित बड़ी संख्या में अगबन्धु शामिल हुए। पूरे नगर को भव्य तरीके से सजाया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये, जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी।


