Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल

    मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 20, 2026

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि

    मिर्जापुर विंध्याचल। मां गंगा की अविरल धारा, भक्ति के सुर, आरती की दिव्य लौ और हर ओर गूंजते जयकारों के बीच रविवार की शाम विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य गंगा आरती में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की आरती कर पूजन-अर्चन किया और समस्त देशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

    इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा, “मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी स्वस्थ और समृद्ध बनें, यही मेरी मां गंगा से प्रार्थना है। मुझे मां गंगा से बहुत लगाव है। जब भी मैं मां गंगा की शरण में आती हूं, मुझे बेहद अच्छा लगता है। यहां आकर मन को ऐसी शांति और सुकून मिलता है, जिसे शब्दों में बयान करना मेरे लिए संभव नहीं है।”

    उन्होंने मां गंगा के पावन तट से अपने प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।

    मां गंगा की गोद में आकर मिलती है असीम शांति

    दिव्या मित्तल ने मां गंगा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा तट पर पहुंचकर उन्हें एक अलग ही आत्मिक अनुभूति होती है। यहां का वातावरण, मां गंगा की पावन धारा और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था मन को आनंदित कर देती है। उन्होंने कहा कि जब भी वह मां गंगा की गोद में आती हैं, तो यहां से वापस जाने का मन नहीं करता। मां गंगा के प्रति उनका यह जुड़ाव उनके भावों में भी स्पष्ट दिखाई दिया।

    सेल्फी लेने के लिए उमड़ा जनसैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिखा उत्साह

    गंगा आरती के दौरान दिव्या मित्तल के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आरती के बाद उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं, पुरुषों और छोटे-छोटे बच्चों में उनसे मिलने और बातचीत करने की खास उत्सुकता दिखाई दी।

    कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को उत्साहित था, तो कोई उनके साथ अपनी भावनाएं साझा कर रहा था। कई प्रशंसकों ने उनसे कहा कि वे लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े हुए हैं और उनके काम तथा विचारों को पसंद करते हैं। बिहार से लेकर दिल्ली तक के लोगों का जिक्र करते हुए प्रशंसकों ने उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

    स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी उनके साथ यादगार पल कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आए। छोटे बच्चों के प्रति भी दिव्या मित्तल का स्नेह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उन्हें प्यार व आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

    मां गंगा की आरती में विशिष्ट अतिथियों ने भी की लोककल्याण की कामना

    मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित इस आरती में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेश मिश्र, आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी और पूर्व सभासद घटा त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। सभी ने मां गंगा की आरती कर जनकल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

    गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट, मंत्रोच्चार और आरती के भक्तिमय वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

    अखाड़ा घाट पर आयोजित इस भव्य गंगा आरती ने एक बार फिर मां गंगा के प्रति श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जुड़ाव की भावना को सजीव कर दिया। दिव्या मित्तल के आगमन से जहां श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं मां गंगा के प्रति उनकी आस्था और लोगों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार भी चर्चा का विषय बना रहा।

    समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली व्यवस्था

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में गंगा आरती की जिला अध्यक्ष मांडवी मिश्रा, आनंद कुमार साहनी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साहनी, गंगा आरती प्रमुख सोना द्विवेदी सहित नीरज, साजन, राहुल, सचिन, राजू, पवन, अर्जुन, संदीप, शुभम, विकास, वितानु, शिवराम शर्मा, शिवबली राजपूत, प्यारे मोहन त्रिपाठी, सोमेश्वर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रहरि, रामधनी पाल, राकेश कुमार वर्मा, रजत शर्मा, सूरज साहनी, निर्जला राजपूत, विजय कुमार, सूरज कुमार, जय कुमार आदि ने सहयोग किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमजहब अलग, परंपरा एक! औरैया में मुस्लिम कारीगर बना रहे 60 फीट ऊंचा रावण, दहन आज।
    Next Article वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    महानवमी पर अनुग्रह अतिथि गृह में श्रीहनुमद् आराधन मंडल (रजि.) के द्वारा किया गया संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ

    October 20, 2026

    24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान।

    October 20, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया।

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    महानवमी पर अनुग्रह अतिथि गृह में श्रीहनुमद् आराधन मंडल (रजि.) के द्वारा किया गया संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ

    By P.K. RastogiOctober 20, 20262

    वृन्दावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित अनुग्रह अतिथि गृह का पुनरोद्धारोपरान्त महानवमी के पावन पर्व पर सन्तों,…

    24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान।

    October 20, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया।

    October 20, 2026

    वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय।

    October 20, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    महानवमी पर अनुग्रह अतिथि गृह में श्रीहनुमद् आराधन मंडल (रजि.) के द्वारा किया गया संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ

    October 20, 2026

    24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान।

    October 20, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया।

    October 20, 2026

    वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय।

    October 20, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.